Home » प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास व विरासत के संवर्द्धन का अमृतकाल : अश्विनी चौबे

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास व विरासत के संवर्द्धन का अमृतकाल : अश्विनी चौबे

by Bhupendra Sahu

पटना । केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास व विरासत के संवर्द्धन का अमृतकाल है। विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी सजाया व संवारा जा रहा है। अयोध्या में 550 साल का अंधेरा छंटा है। जो राम व रामचरित मानस का विरोध कर रहे हैं, वे भारत की पौराणिक संस्कृति, सभ्यता व करोड़ों सनातनियों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। ऐसे मु_ी भर लोगों को जनता सबक सिखाएगी।

हनुमान मंदिर पटना में श्रीराम आविर्भाव रथ के आगमन पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। रथ का भव्य स्वागत हुआ। यात्रा का आयोजन श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर द्वारा आयोजित किया गया है। यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री श्री चौबे और संयोजक भागलपुर के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अर्जित चौबे कर रहे हैं। दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर मिथिला से यात्रा लेकर पहुँचे। चिरांद सारण से भी जल व मिट्टी लेकर यात्रा हनुमान मंदिर पहुँची। बिहार के सभी प्रमुख नदियों का जल व मिट्टी लेकर यात्रा पहुँची थी। मंदिर पहुँचने पर हनुमान मंदिर के पुजारी, न्यास के अध्यक्ष कृष्णकांत ओझा, बक्सर लोकसभा प्रभारी अनिल स्वामी, विनोद ओझा, धनंजय चौबे, रामबालक, मनीष तिवारी, अशोक भट्ट, प्रभात कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प वर्षा से की। 11 जनवरी को बाबा बटेश्वरनाथ धाम कहलगांव भागलपुर से केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने यात्रा शुरू की थी।

बक्सर होते हुए यह यात्रा अयोध्या पहुचेंगी। साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के नेतृत्व में बक्सर से श्रीराम अभ्युदय, जनकपुर नेपाल, सीतामढ़ी, बेतिया वाल्मिकी नगर से अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली गई है। सभी यात्राएँ अयोध्या पहुचेंगी। जहाँ अयोध्या में नगर यात्रा के साथ सरयू आरती के साथ 14 लाख रंगीन दीयों से पराक्रमी श्रीराम व श्रीराम लला के साथ प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी की आकृति उकेरी जा रही है। जो विश्व कीर्तिमान का प्रयास होगा। उक्त कार्यक्रम श्रीराम कर्मभूमि न्यास बक्सर द्वारा अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी, केंद्रीय मंत्री गण व बिहार भाजपा के नेतागण शिरकत करेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते देख रहे हैं। 550 सालों का अंधेरा छटा हैं। आज पूरे देश में उत्सव का माहौल है। भगवान श्रीराम का बिहार से अटूट संबंध रहा है। 22 जनवरी को यादगार बनाने के लिए उक्त आयोजन न्यास द्वारा किया है। देश, विदेश के साथ बिहार में रामलला के आने की विशेष खुशी है। यात्रा का भरपूर आशीर्वाद जनता का मिल रहा है। बिहार में जहाँ जहाँ भगवान श्रीराम के चरण पड़े वहाँ से मिट्टी, जल एकत्रित किया गया है। जो अयोध्या लेकर जाया जा रहा है। भगवान की पूजा के लिए इसे समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, कहलगांव के विधायक पवन यादव आदि उपस्थित रहे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More