Home » देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी, जानिए क्या आपके शहर में बदले दाम

देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी, जानिए क्या आपके शहर में बदले दाम

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी करते हैं। यह कीमतें वैश्विक कच्चे तेल यानी ब्रेंट क्रूड रेट के आधार पर तय किया जाता है। इन कीमतों में कई तरह के टैक्स और कमीशन भी जुड़े होते हैं। इस वजह से हर राज्य में इसकी कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। पूरे देश में एक साल से इनकी कीमतों को स्थिर रखा गया है। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का रेट 90.53 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 90.74 डॉलर हो गया है।
दिल्ली, मुंबई,कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
नोएडा, जयपुर और बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
नोएडा : पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम : पेट्रोल 96.84 रुपये और डीजल 89.72 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु : पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़ : पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद : पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
जयपुर : पेट्रोल 108.45 रुपये और डीजल 93.69 रुपये प्रति लीटर
पटना : पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ : पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More