Home » जी20 समिट के दौरान आर्थिक गलियारे की घोषणा से चमके रेलवे स्टॉक, शेयरों में 15% तक का उछाल

जी20 समिट के दौरान आर्थिक गलियारे की घोषणा से चमके रेलवे स्टॉक, शेयरों में 15% तक का उछाल

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत को यूरोप से जोड़ने वाली रेल परियोजना की घोषणा के बाद मल्टीबैगर रेलवे स्टॉक्स में बड़ा उछाल दिखा। सोमवार को रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में 15% तक की तेजी दर्ज की गई। इरकॉन इंटरनेशन के शेयर इस दौरान 15% की बढ़त के साथ 52 हफ्तों के उच्चतम स्थर 154.65 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा। कंपनी पहले ही बीते छह महीनों में अपने निवेशकों को दोगुना रिटर्न दे चुकी है।

वहीं, आईआरएफसी के शेयर 10 पर्सेंट उछलकर अपर सर्किट लिमिट 84.76 रुपये पर पहुंच गए। आरवीएनएल के शेयर भी 9.4% का इजाफा हुआ। टीटागढ़ वैगन्स 5% ऊपर कारोबार कर रहा है। रेलटेल, राइट्स और टेक्समैको रेल में भी 2-3 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

हालांकि मजबूत सरकारी ऑर्डर बुक और रेलवे आधुनिकीकरण कार्यक्रम के कारण रेल शेयरों में तेजी आई है, लेकिन आज की खरीदारी का श्रेय शनिवार को नई दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और यूरोप के देशों को जोड़ने वाले शिपिंग और रेल परिवहन गलियारे की घोषणा को दिया जा सकता है। एक नए गलियारे की घोषणा से अमेरिका, भारत, सऊदी अरब और खाड़ी और अरब राज्यों और यूरोपीय संघ को जोड़ने वाला एक व्यापक रेल और शिपिंग कनेक्टिविटी नेटवर्क तैयार होगा। इस योजना का उद्देश्य संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन और इज़राइल के माध्यम से भारत से यूरोप तक फैले रेलवे मार्गों और बंदरगाह लिंकेज को एकीकृत करना है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More