Home » प्रभास पर फिर दांव खेलेंगे बाहुबली के निर्माता, अनुष्का शेट्टी के साथ जमेगी जोड़ी

प्रभास पर फिर दांव खेलेंगे बाहुबली के निर्माता, अनुष्का शेट्टी के साथ जमेगी जोड़ी

by Bhupendra Sahu

प्रभास ने अपने करियर में कई लोकप्रिय अभिनेत्रियों के साथ काम किया, लेकिन कुछेक के साथ ही उनकी जोड़ी पर्दे पर जमी। अनुष्का शेट्टी उन्हीं में से एक हैं।जब-जब यह जोड़ी दर्शकों के बीच आई, उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई, वहीं फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। अब हम यह राम कहानी आपको इसलिए सुना रहे हैं कि एक बार फिर अनुष्का और प्रभास की जोड़ी बनने वाली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास और अनुष्का एक बार फिर रुपहले पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।इससे भी खास बात यह है कि बाहुबली: द बिगनिंग और बाहुबली: द कंक्लूजन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके निर्माता शोबू यरलागड्डा एक बार फिर प्रभास के साथ पारी खेलने को तैयार हैं।वह अपनी अगली फिल्म में अनुष्का को ही प्रभास की जोड़ीदार बनाना चाहते हैं। उनकी यह फिल्म भी काफी बड़े स्तर पर बनने वाली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शोबू फिल्म में प्रभास और अनुष्का को ही लीड रोल के लिए साइन करना चाहते हैं। उन्होंने इस सिलसिले में दोनों से बातचीत की है। अब उन्होंने इसके लिए रजामंदी दी या नहीं, यह नहीं पता, लेकिन इस खबर से उनके प्रशंसक जरूर उतावले हो गए हैं।दरअसल, बाहुबली के बाद से प्रशंसक प्रभास और अनुष्का को एक बार फिर पर्दे पर साथ देखने को बेताब हैं और अब उनकी यह इच्छा पूरी होने वाली है।
प्रभास और अनुष्का की जोड़ी को बाहुबली में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इसमें जहां प्रभास अमरेंद्र सिंह बाहुबली के रूप में नजर आए, वहीं अनुष्का ने देवसेना की भूमिका निभाई।2009 में आई फिल्म बिल्ला में ये दोनों कलाकार पहली बार साथ दिखे थे। यह इसी नाम से बनी तमिल फिल्म का तेलुगु रीमेक है।2013 में आई एक्शन ड्रामा मिर्ची में भी उनकी केमिस्ट्री को पसंद किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन कोरतल्ला शिवा ने किया था।
प्रभास जल्द ही फिल्म सालार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील ने किया है।यह फिल्म 28 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सालार को हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।प्रभास, दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म स्पिरिट उनके खाते से जुड़ी है।दूसरी तरफ अनुष्का जल्द ही फिल्म मिस शेट्टी मिस्टर पॉलिशेट्टी में नजर आने वाली हैं।
प्रभास-अनुष्का के अफेयर की खबरें भी गपशप गली में खूब रही हैं। बाहुबली की शूटिंग के दौरान तो उनके प्यार के साथ-साथ शादी तक की खबरें आने लगी थीं। हालांकि, फिलहाल प्रभास अभिनेत्री कृति सैनन के साथ अपने खास रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More