नई दिल्ली कोलकाता के क्लब मोहन बागान ने डूरंड कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उसने रविवार (तीन सितंबर) को कोलकाता के सॉल्टलेक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराया।
मोहन बागान ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह रिकॉर्ड 17वीं बार चैंपियन बना है। मोहन बागान के लिए मैच में इकलौता गोल दिमित्री पेट्रेटोस ने किया। उन्होंने 71वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाला। मोहन बागान की टीम ने करीब आधे घंटे तक 10 खिलाड़ियों से खेलते हुए खिताब को अपने नाम किया।