हांगझोऊ एशियाई खेलों में अब तक सबसे बड़ा भारतीय दल शिरकत करेगा। खेल मंत्रालय 634 खिलाडिय़ों को पहले ही मंजूरी दे चुका है। अब उसने इन खिलाडिय़ों पर 262 सदस्यीय प्रशिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ के दल को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस लिहाज से हांगझोई में भारत का कुल 896 सदस्यीय दल शिरकत करेगा।