Home » अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट्स

अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट्स

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार को पेट्रोल-डीजल कीमतें अपडेट कर दी गई हैं। वाहन चालकों के लिए राहत बरकरार है। बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम यथावत बने हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था।
कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। 85 डॉलर प्रति बैरल के आस पास बनी हुई है।

ब्रेंट क्रूड हल्की बढ़त के साथ 84.77 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 80.15 डॉलर प्रति बैरल पर बना है। काफी समय से कच्च तेल की कीमत एक सीमित दायरे में बनी हुई है। इससे पहले कच्चे तेल के दाम में तेजी देखने को मिली थी और इनकी कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई।

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली: पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 प्रति लीटर
कोलकाता:पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 प्रति लीटर
मुंबई:पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 प्रति लीटर
चेन्नई:पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 प्रति लीटर
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
नोएडा:पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 प्रति लीटर
गुरुग्राम:पेट्रोल 96.98 रुपये और डीजल 89.85 प्रति लीटर
हैदराबाद:पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 प्रति लीटर
जयपुर:पेट्रोल 108.22 रुपये और डीजल 93.48 प्रति लीटर
लखनऊ:पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 प्रति लीटर
चंडीगढ़:पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 प्रति लीटर
बेंगलुरु:पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 प्रति लीटर
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More