Home » बंद हो रही फेसबुक की ये सर्विस, सितंबर से नहीं कर पाएंगे यूज

बंद हो रही फेसबुक की ये सर्विस, सितंबर से नहीं कर पाएंगे यूज

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । मेटा ओन्ड प्लेटफॉर्म की तरफ से मैसेंजर के हल्के वर्जन को बंद किया जा रहा है, जिसे मैसेंजर लाइट ऐप के नाम से जाना जाता है। इस ऐप को एंड्रॉइड डिवाइस के लिए अगले माह से बंद किया जा रहा है। तो मैसेंजर लाइट ऐप को पहले ही गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। लेकिन जिन यूजर्स के स्मार्टफोन में मैसेंजर लाइट ऐप पहले से मौजूद हैं, उनके लिए ऐप सपोर्ट 18 सितंबर 2023 से बंद कर दिया जाएगा।

मेटा जिसे पहले तक फेसबुक के नाम से जाना जाता था। उसकी की तरफ से मैसेंजर लाइट ऐप को साल 2016 में पेश किया गया था। यह ऐप यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर था। इस ऐप के चलने से डिवाइस की परफॉर्मेंस और स्टोरेज पर खास फर्क नहीं पड़ता है। मैसेंजर लाइट को आईओएस के लिए भी लॉन्च किया गया था। लेकिन इसे साल 2020 में बंद कर दिया गया था।

रिपोर्ट की मानें, तो मैसेंजर लाइट को दुनियाभर में करीब 760 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया था। वही भारत मैसेंजर ऐप इस्तेमाल में सबसे आगे है। इस लिस्ट में भारत के बाद ब्राजील और इंडोनेशिया आते हैं। कंपनी ने इस मैसेजिंग ऐप में कई तरह के बदलाव किए हैं। कंपनी ने ऐलान किया कि 28 सितंबर से मैसेंजर ऐप स्रूस् को सपोर्ट नहीं करेगा। कंपनी की तरफ से यूजर्स को जानकारी दी जा रही है कि वो 28 सितंबर से मैसेज भेजने और रिसीव करने के लिए मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More