Home »  मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच बाजार में तेजी

 मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच बाजार में तेजी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। सकारात्मक वैश्विक बाजार रुझानों और ताजा विदेशी फंड प्रवाह के बीच आज शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी आई। आपको बता दें कि लगातार चौथे दिन बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। आज शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 333.95 अंक चढ़कर 65,767.25 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 101.65 अंक बढ़कर 19,545.65 पर पहुंच गया। सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर बढ़त के साथ खुला है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे।बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत गिरकर 82.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को 614.32 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।
000

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More