Home » इंटर मियामी लीग कप के क्वार्टर फाइनल में, लियोनल मेसी के करिश्माई प्रदर्शन से मिली जीत

इंटर मियामी लीग कप के क्वार्टर फाइनल में, लियोनल मेसी के करिश्माई प्रदर्शन से मिली जीत

by Bhupendra Sahu

टेक्सास (अमेरिका) टेक्सास के टोयोटा स्टेडियम में होम टीम एफसी डलास के खिलाफ इंटर मियामी ने पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की। निर्धारित 90 मिनट तक मैच 4-4 की बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में फैसला हुआ। वहां इंटर मियामी ने 5-3 से जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में टीम का मुकाबला 11 अगस्त को ह्यूस्टन डायनेमो या चार्लोट एफसी से होगा।

मेसी ने छठे मिनट में ही किया था गोल
मैच की बात करें तो मेसी ने छठे मिनट में गोल कर इंटर मियामी को 1-0 से आगे कर दिया। डलास की टीम ने 37वें मिनट में वापसी की। उसके लिए फाकुंडो क्विकनॉन ने पहला गोल किया। हाफटाइम से ठीक पहले 45वें मिनट में बर्नार्ड कामुंगो ने डलास की टीम को 2-1 से आगे कर दिया। हाफटाइम के बाद दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। 63वें मिनट में डलास के लिए एलन वेलास्को ने गोल कर दिया और अब स्कोर 3-1 हो गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More