नई दिल्ली दो बार की चैंपियन जर्मनी की टीम महिला फुटबॉल विश्वकप में पहली बार नॉकआउट दौर में पहुंचने में विफल रही। जर्मनी ने गुरुवार (तीन अगस्त) को दक्षिण कोरिया के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ खेला।
इससे पहले मोरक्को ने कोलंबिया को 1-0 से हरा दिया था। ऐसे में दुनिया में दूसरे नंबर की जर्मनी को दक्षिण कोरिया के खिलाफ हर हाल में जीत की दरकार थी। कप्तान एलेक्जेंड्रा पोप के नेतृत्व में टीम ने कई मौके बनाए लेकिन भुना नहीं सकी।