नई दिल्ली एडटेक कंपनी बायजू ने फंडिंग में देरी के बीच लागत में कटौती और लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए बेंगलुरु में अपने सबसे बड़े दफ्तर को खाली कर दिया है।
बेंगलुरु में बायजू के तीन ऑफिस हैं। 5.58 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैले कल्याणी टेक पार्क स्थित दफ्त को खाली करा लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि संकटग्रस्त एडटेक ने प्रेस्टीज टेक पार्क में स्थित एक अन्य कार्यालय का भी एक हिस्सा छोड़ दिया है।