Home » मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन

by Bhupendra Sahu

रायपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज राजधानी स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी सादगी से अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ केक काट कर अपने जन्मदिन की खुशियां साझा की।

मंत्री गुरू रूद्रकुमार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव और कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने उन्हें ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, किसानों और मजदूरों की सरकार है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार राज्य के सभी वर्ग के लोगों के लिए योजनायें बनाई है। इस अवसर पर विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर और खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष माटीकला बोर्ड श्री बालम चक्रधारी और गुरू खुशवंत ने मंत्री गुरू रूद्रकुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि मंत्री गुरू रूद्रकुमार रथ में सवार होकर आए उनका स्वागत डण्डा नृत्य से किया गया। इसके साथ ही उनके ऊपर रंग-बिरंगे गुब्बारे व फूलों की वर्षा की गई। इस अवसर पर दुर्ग जिले और प्रभार वाले जिले मुंगेली के जनप्रतिनिधि, अहिवारा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती रात्रे, पद्मश्री श्रीमती उषा बारले, श्री कैलाश नाहटा, श्री राजेश दाण्डेकर, श्री अमनदीप सिंह, श्री मनीष बंजारे सहित सत समाज के राजमहंत, जिला महंत, भण्डारी, साटीदार सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी और उनके शतायु होने की कामना की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More