Home » खाली पेट वर्कआउट करना शरीर के लिए नुकसानदायक तो नहीं? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

खाली पेट वर्कआउट करना शरीर के लिए नुकसानदायक तो नहीं? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

by Bhupendra Sahu

इस भागदौड़ वाली जिंदगी में खुद के फिटनेस का ख्याल रखना ही सबसे बड़ी बात है. आजकल ज्यादातर लोग वर्कआउट, एक्सरसाइज, जिम, योग के जरिए खुद को फिट रखने की कोशिश करते हैं. ऐसे में एक सवाल जो अक्सर दिमाग में घुमता है वह यह कि क्या खाली पेट वर्कआउट करना ठीक है? ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो सुबह नाश्ता करने से पहले एक्सरसाइज करते हैं.

कई हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि किसी व्यक्ति को वजन घटाना है तो उसे खाली पेट ही एक्सरसाइज करनी चाहिए. वहीं खाने के बाद एक्सरसाइज करने से आपको ज्यादा एनर्जी मिलती है और आप काफी लंबे वक्त तक एक्सरसाइज कर पाते हैं. आज हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे कि खाली पेट एक्सरसाइज करने से होने वाले नुकसान के बारे में साथ ही जानेंगे एक्सरसाइज के बाद और पहले क्या खाना चाहिए. जिससे शरीर को फायदा पहुंचता है.
क्या खाली पेट वर्कआउट करने से आपको अधिक वजन कम करने में मदद मिलती है?
खाली पेट एक्सरसाइज करने को फास्टेड कार्डियो कहा जाता है. ऐसे में यह थ्योरी काम करती है कि आपने जो खाना खाया वह आपके शरीर ने पचाकर फैट और कार्बोहाइड्रेट में बदल दिया जो शरीर को फ़ीड करता है. इससे फैट शरीर को कम लगता है.
2016 के रिसर्च के मुताबिक उपवास का हमारे शरीर पर खासा असर पड़ता है. इस रिसर्च में यह खुलासा किया गया है कि 12 पुरुषों के बीच एक रिसर्च किया गया जिसमें जो लोग एक्सरसाइझ करने से पहले नाश्ता नहीं करते थे. वे अधिक फैट रेड्यूस करते थे. और 24 घंटों में उनका कैलोरी इनटेक कम था. वहीं कुछ स्टडी इस रिसर्च को खारिज करते हैं. साल 2014 में 20 महिलाओं के ऊपर एक रिसर्च किया गया. जिसमें पाया गया कि जिन्होंने वर्कआउट से पहले खाना खाया या उपवास किया. वह 4 सप्ताह के अंदर अच्छा खासा वजन कंट्रोल करने में कामयाब हुए.
खाली पेट वर्कआउट करने से आपका शरीर ईंधन के रूप में प्रोटीन का उपयोग कर सकता है. इससे आपके शरीर में कम प्रोटीन रह जाता है, जो एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक होता है. साथ ही, एनर्जी के रूप में फैट का उपयोग करने का मतलब यह नहीं है कि आप अपने पूरे शरीर में से फैट के प्रतिशत कम कर देंगे या अधिक कैलोरी जला देंगे.
क्या खाली पेट वर्कआउट करना सेफ है?
हालांकि खाली पेट वर्कआउट करने के समर्थन में कुछ रिसर्च मौजूद हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह सही है. जब आप खाली एक्सरसाइज करते हैं, तो हो सकता है आपके शरीर के जरूरी प्रोटीन और फैट भी आप खत्म कर लें. लो ब्लड शुगर लेवल कम होने पर एक्सरसाइज के दौरान चक्कर आना. मिचली, कंपकंपी जैसा भी महसूस हो सकता है.
वर्कआउट से पहले या बाद कब खाना चाहिए?
वर्कआउट, जिम ट्रेनिंग, बैडमिंटन,योग , वॉकिंग, गोल्फिंग, रनिंग, टेनिस, क्रिकेट यह सब ऐसे आउटडोर एक्टिवीटि हैं. जिसमें आपको खूब एनर्जी चाहिए. एनर्जी के लिए आपको अपने शरीर को हेल्दी खाना खिलाना होगा. हालांकि, आपको एक्सरसाइज से पहले खाना चाहिए, ताकि आपको खूब एनर्जी और ताकत मिले. यदि आप एक घंटे से अधिक समय तक वर्कआउट करने की योजना बनाते हैं तो यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More