Home » नवंबर में कमलनाथ का चैप्टर गायब कर देना-जेपी नड्डा

नवंबर में कमलनाथ का चैप्टर गायब कर देना-जेपी नड्डा

by Bhupendra Sahu

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को मध्य प्रदेश के खरगोन पहुंचे। यहां उन्होंने नवग्रह मेला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ रोड शो भी किया। कार्यक्रम में महेश्वर से कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, सीएम चौहान की मौजदूगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आई तो उसने विकास की गंगा रोक दी। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने संस्कृति और रीति नीति को बदल डाला। देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें जिम्मेदार हैं। दोनो प्रो-एक्टिव सरकार हैं। इससे पहले सीएम शिवराज ने खरगोन में मेडिकल कॉलेज खोले जाने और नवग्रह कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया। कॉरिडोर के लिए 21 करोड़ की राशि भी मंजूर की। जेपी नड्डा ने कमलनाथ सरकार में हुए भष्ट्राचार को लेकर उन्हें घेरा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने कारगिल का चैप्टर प्रदेश के किताबों से निकाल दिया था। ये आर्मी का अपमान है। ये लोग (कांग्रेस) मोदीजी से एयर स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। नड्डा ने सपा, टीएमसी, आरजेडी समेत देश की तमाम पार्टियों का नाम लेकर कहा कि उनकी पार्टी में सिर्फ नेताओं के बच्चे ही आगे आ सकते हैं। पार्टी भी परिवार की पार्टी है। बाकि सब पैरोल पर हैं। एक तरफ कमलनाथ आपका मकान छीनता है दूसरी तरफ शिवराज आपको डबल देता है। लाड़ली लक्ष्मी योजना का पैसा खाते में मिलता है कि नहीं? कमलनाथ सरकार ने योजना बंद कर दी थी। अब भावांतर में सबसे ज्यादा रेट मिल रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- मैं पिछले दिनों खरगोन में आया था। तब जनता ने कुछ मांगें रखी थी कि यहां मेडिकल कॉलेज खुलना चाहिए। कांग्रेस ने खरगोन के साथ अन्याय किया। आपने कहा था नवग्रह कॉरिडोर बनना चाहिए। आज मुझे खुशी हो रही है कि उसके लिए 21 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है। सिरवेल महादेव मंदिर का भी एक कायाकल्प किया जाएगा।
कपास पे मंडी टैक्स भी वापस करके आया हूं। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है। प्रधानमंत्री के शासन के अद्भुत 9 साल पूरे हुए हैं। हमने खरगोन को मेडिकल कॉलेज दिया। भाजपा जो करती है वह करती है। खरगोन को सड़कों का जाल दिया। कांग्रेस के समय अंधेरा ही था। कांग्रेस शासन में खरगोन से इंदौर जाने में कितने घंटे लगते थे अब कितने घंटे लगते हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कांग्रेस बेटियों के पैसे खा गई। शादी करवाई लेकिन 51 हजार नहीं दिए। कमलनाथ बेटियों की डिलीवरी के लड्डू भी खा गए। कांग्रेस झूठ बोलती है। पिछली बार कहा था कि कर्जा माफ करेंगे कर्जा माफ हुआ क्या? कमलनाथ की झूठी कर्जा माफी की बात के कारण किसान पर ब्याज की गठरी चढ़ गई है। भाजपा ने किसान के ब्याज माफ करके उसकी गठरी उतारी है। भाजपा ने 56 करोड़ रुपए किसानों की ब्याज माफी का वादा पूरा किया है।
कांग्रेस ने गरीबों के साथ अन्याय किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 जुलाई को मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना का शुभारंभ किया जाएगा। उससे हमारे बच्चे अलग अलग फैक्ट्री में काम सीखने जाएंगे उसके बदले बच्चों को 8 हजार रुपए दिए जाएंगे। ताकि वे काम भी सीखें और कमाए भी।
0

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More