Home » बरसात आते ही भाजपा के कथित विकास का सच सामने दिख जाता हैं -अखिलेश यादव

बरसात आते ही भाजपा के कथित विकास का सच सामने दिख जाता हैं -अखिलेश यादव

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बरसात आते ही भाजपा के कथित विकास का सच सामने दिख गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को जापान के क्योटो शहर बनाने का लुभावना सपना दिखाया था। वह सपना तो सपना ही रह गया अलबत्ता काशी क्योटो के बजाय इटली के वेनिस शहर में तब्दील हो गया है। जहां पानी ही पानी है।भाजपाराज में एक भी स्मार्ट सिटी तो बनी नहीं, भाजपा सरकार सिर्फ जुमले उछालकर स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा देती रही हैं। सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। जगह-जगह काशी में जलभराव हो रहा है। सफाई व्यवस्था के नाम पर कीचड़ दिखाई दे रहा है। गड्ढ़ायुक्त सड़के दुर्घटना का कारण बन रही है। आवारा पशु छुट्टा घूम रहे हैं। सांड़ो के हमले से कई जानें जा चुकी है।

‘मां गंगा ने बुलाया है’ का मंत्र जापकर्ताओं ने ‘नमामि गंगे योजना’ में गंगा को नाला बनाकर रख दिया है। पुष्पवर्षा की नौटंकी रचने वाली भाजपा सरकार ने गंगा को निर्मल बनाने के नाम पर सिर्फ घोटाला ही किया है। गंदे पानी में श्रद्धालु स्नान, आचमन और जलाभिषेक करने को मजबूर हैं। सावन में बाबा विश्वनाथ महादेव का जलाभिषेक करने के लिए कांवडिय़े बड़ी संख्या में गंगा जल लेने आते है। काशी शहर के ददरी घाट और चीतनाथ घाट पर कांवडियों की सबसे ज्यादा भीड़ होती है लेकिन ददरी घाट पर नाले के पानी का तालाब बन गया है। गंगा जी की मुख्यधारा तक श्रद्धालुओं को नाव से पार जाना होता है।

बड़बोले बयानों के बाद भी काशी में बिजली की आवाजाही से लोग त्रस्त हैं। ट्रांसफार्मर रखरखाव के अभाव में फुंक रहे हैं। भाजपा राज में महंगे बिल तो आ रहे हैं पर बिजली नहीं मिल रही है। उद्योग धंधे ठप्प हो रहे हैं। भाजपा सरकार के समय एक भी बिजली घर नहीं लगा। जो व्यवस्था और बिजली उत्पादन समाजवादी सरकार में हुआ था वह भी रख रखाव के अभाव में बर्बाद हो गया है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को विकास के कई प्रतिमान दिए थे। जबकि भाजपा को विकास नहीं, विकास के विनाश में रुचि है। विकास के नाम पर उसे घोटाला करना ही आता है। वे वादों की खेती करते हैं और जुमलों की फसल काटते है। जनता उनकी सच्चाई को जान गई है। अब 2024 में भाजपा के धोखे में जनता नहीं आएगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More