Home » एयरपोर्ट पर भीड़ से मिलेगी मुक्ति, आपका चेहरा ही होगा बोर्डिंग पास

एयरपोर्ट पर भीड़ से मिलेगी मुक्ति, आपका चेहरा ही होगा बोर्डिंग पास

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है। हवाई अड्डों पर भीड़ से बचने के लिए सरकार एक नई तकनीक पर काम कर रही है। अब आपका चेहरा ही बोर्डिंग पास होगा जिससे एयरपोर्ट पर भीड़ नहीं लगेगी। यह तकनीक एयरपोर्ट पर लगने वाली भीड़ को 30 प्रतिशत कम कर देगा।
बता दें कि दिल्ली हवाई अड्डे पर पिछले साल की भीड़ को याद करिए, जब नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वहां का औचक दौरा किया था। साथ ही अव्यवस्था को कम करने के लिए कुछ उपाय सुझाने की बात कही थी।

इसी कड़ी में यह तकनीक लाया गया है कि आपका चेहरा ही आपका बोर्डिंग पास होगा। एयरोस्पेस, स्पेस, डिफेंस टू सिक्योरिटी एंड ट्रांसपोर्टेशन कंपनी थेलेस भारतीय एयरपोर्ट ऑपरेटरों के साथ काम कर रही है जिससे एयरपोर्ट्स पर आपकी सुरक्षा की जांच के मामले में किसी से संपर्क किए बिना या किसी को देखे बिना आप आसानी से यात्रा कर सकते है।

थेलेस के वाइस प्रेसिडेंट और भारत प्रमुख आशीष सराफ ने कहा कि उनकी कंपनी ने ऐसे समाधान विकसित किए हैं कि एयरपोर्ट पर उनका चेहरा ही उनका बोर्डिंग पास होगा। आपके फोन पर डिजीयात्रा ऐप आपको अपना बोर्डिंग पास पंजीकृत करने, अपना चेहरा स्कैन करने की अनुमति देगा। यह आधार में आपके बायोमेट्रिक्स के साथ चेहरे को प्रमाणित करता है और डिजीयात्रा द्वारा सक्षम यात्री के रूप में खुद को पंजीकृत करता है।
आप अपने चेहरे का उपयोग कर प्रवेश कर सकते हैं क्योंकि यह आपकी पहचान के साथ पहले से ही प्रमाणित है। आपको हमारे हवाई अड्डों पर अलग डिजीयात्रा द्वार दिखाई देंगे जो पहले से मौजूद हैं। सराफ ने स्पष्ट किया कि डिजीयात्रा एप्लिकेशन आपके पास ऐप नहीं है, तो हवाई अड्डे पर जाएं, अपना नामांकन करें और आप पंजीकृत हैं। फिर अपनी बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू करें, लेकिन ऐप के साथ यह आसान है क्योंकि आप इसे आसानी से स्कैन कर सकते हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More