Home » शाहिद कपूर और कृति सैनन की आगामी फिल्म का नाम होगा शिंटू की दुल्हनिया

शाहिद कपूर और कृति सैनन की आगामी फिल्म का नाम होगा शिंटू की दुल्हनिया

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सैनन पिछले कुछ वक्त से अपनी आने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, अभी तक निर्माताओं ने फिल्म के शीर्षक की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद-कृति की इस फिल्म का नाम शिंटू की दुल्हनिया हो सकता है। इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। इस फिल्म में कृति और शाहिद की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी।

फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें शाहिद और कृति बाइक पर एक-दूसरे के आमने-सामने बैठे नजर आए। इसमें धर्मेंद्र और डिंपल कपाडिय़ा भी शामिल हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल करीब तीन दशक बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्मित यह फिल्म अक्टूबर, 2023 में रिलीज होगी।
इस अनटाइटल्ड फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल करीब तीन दशक बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। उन्होंने इससे पहले साजिश (1988), गंगा तेरे देश में (1988), बंटवारा (1989) और दुश्मन देवता (1991) जैसी फिल्मों में काम किया था, जो हिट साबित हुई थीं।
अनटाइटल्ड फिल्म के पोस्टर में शाहिद और कृति बाइक पर एक-दूसरे के आमने-सामने बैठे नजर आ रहे हैं। ढलते सूरज के सामने बीच पर दोनों का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है, जिसमें उनकी केमिस्ट्री को प्रशंसक भी पसंद कर रहे हैं। एक ने लिखा, दोनों साथ में कमाल के लग रहे हैं, तो दूसरे ने लिखा, पता नहीं क्यों कबीर सिंह वाली झलक आ रही है इससे। एक अन्य ने लिखा, फर्जी के बाद फिर शाहिद का कमाल दिखेगा।
कृति अब रिया कपूर के निर्देशन में बनी द क्रू में करीना कपूर खान और तब्बू के साथ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह प्रभास और सैफ अली खान के साथ आदिपुरुष का हिस्सा है। शाहिद कपूर की बात करें तो वह आखिरी बार फर्जी में नजर आए थे। अभिनेता ने राज और डीके की सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया, जिसमें केके मेनन, भुवन अरोड़ा और विजय सेतुपति शामिल थे। अब वह ब्लडी डैडी में भी नजर आएंगे।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More