- 0-कहा- यह मेरे करियर का आखिरी चरण
चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह अपने करियर के अंतिम चरण में हैं। चेन्नई में दर्शकों से मिलने वाले प्यार से अभिभूत धोनी ने इसके साथ ही कहा कि दो साल बाद यहां दर्शकों को मैदान में आकर मैच देखने का मौका मिला है और उनके सामने खेलना खास होता है। सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराने के बाद धोनी ने कहा, ‘और क्या कहूं। सब कुछ कह चुका हूं। यह मेरे करियर का आखिरी दौर है। यहां खेलना अच्छा लगता है। दर्शकों ने हमें बहुत प्यार दिया है।Ó
००