Home » ईसीएल के जरिये 1200 करोड़ के सीमा शुल्क का भुगतान : सीबीआईसी

ईसीएल के जरिये 1200 करोड़ के सीमा शुल्क का भुगतान : सीबीआईसी

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने आज कहा कि उसके इलेक्ट्रॉनिक कैश लेजर (ईसीएल) के उपयोग में अब तेजी आने लगी है और अब इसका उपयोग लगभग सामान्य स्तर पर पहुंच गया है क्योंकि इससे आज 1200 करोड़ रुपये के शुल्क का भुगतान किया गया है। सीबीआईसी ने आज एक एक कर कई ट्विट के माध्यम से ये जानकारी दी। उसने कहा कि एक अप्रैल 2023 को लॉच किये जाने के बाद से अब तक 18064 ई वॉलेट एक्टिवेट किये जा चुके हैं।

आज 27.78 प्रतिशत चलान का भुगतान ईसीए के माध्यम से किया गया है। इसके माध्यम से भुगतान की सफलता का अनुपात दूसरे माध्यम से भुगतान की तुलना में 99.9 प्रतिशत है। उसने कहा कि अभी 203 वॉलेट ब्लाक्ड है और इसको लेकर मध्यस्था का काम जारी है लेकिन इसको शीघ्र ही अनब्लाक्ड किया जायेगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More