Home » वजन कम करने के लिए फायदेमंद है आंवला, इन 4 तरीकों से करें सेवन

वजन कम करने के लिए फायदेमंद है आंवला, इन 4 तरीकों से करें सेवन

by Bhupendra Sahu

आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फ्लैवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आंवले का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आंवले में मौजूद गुण डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने में बहुत प्रभावी होते हैं। इसके अलावा, वजन कम करने के लिए आंवले का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट तेजी से बर्न होता है। आंवले में एंटी-ओबेसिटी गुण होते हैं, जो वजन घटाने का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर में ऊर्जा की खपत बढ़ती है। अब सवाल यह उठता है कि वजन घटाने के लिए आंवला कैसे खाएं? तो चलिए, डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से जानते हैं वजन कम करने के लिए खीरे का सेवन कैसे करें –
वजन कम करने के लिए आंवला कैसे खाएं?

आंवले का जूस
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में आंवले का जूस शामिल कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएंगे और वजन घटाने में मदद मिलेगी। आंवले का जूस बनाने के लिए आप 1-2 आंवला लें। इसे अच्छी तरह से धोकर काट लें और इनके बीज निकाल दें। अब इन्हें मिक्सी में डालकर इनका जूस तैयार कर लें। नियमित रूप से आंवले का जूस पीने से बैली फैट कम करने में भी मदद मिल सकती है।
आंवला पाउडर
आप चाहें तो वजन कम करने के लिए आंवला पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच आंवला पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें। रोज सुबह खाली पेट पानी के साथ आंवला पाउडर लेने से वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, पेट साफ करने में भी मदद मिलेगी।
खाली पेट खाएं आंवला
सुबह खाली पेट आंवला खाने से भी आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। आंवले में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। खाली पेट आंवला खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा मिलता है। इससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी बर्न होती है और वजन कम होता है।
आंवला और एलोवेरा जूस
वजन कम करने के लिए आंवला और एलोवेरा जूस का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप दो चम्मच एलोवेरा जूस और दो चम्मच आंवला जूस लें। इन दोनों को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें। आप रोज सुबह खाली पेट आंवला और एलोवेरा जूस पी सकते हैं। नियमित रूप से इन जूस का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।
अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो इन तरीकों से आंवला का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप प्रेग्नेंट हैं या किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More