Home » वाणी कपूर ने किया पहली सीरीज मंगला मर्डर्स का ऐलान, वैभव राज गुप्ता भी आएंगे नजर

वाणी कपूर ने किया पहली सीरीज मंगला मर्डर्स का ऐलान, वैभव राज गुप्ता भी आएंगे नजर

by Bhupendra Sahu

फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी के साथ सिल्वर स्क्रीन पर एक ट्रांसजेंडर किरदार को शानदार ढंग से निभाने के लिए आलोचकों की प्रशंसा जीतने के बाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर अब मंडला मर्डर्स नामक अपनी पहली वेब सीरीज के साथ ओटीटी स्पेस में भी तूफान लाने को तैयार हैं. आज ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने आने वाले प्रोजेक्ट के पहले लुक को शेयर किया है.

दरअसल, अपनी आने वाली वेब सीरीज को ग्रेट क्राइम थ्रिलर बताते हुए वाणी ने लिखा, मेरे डेब्यू ओटीटी शो के लिए किल करने लिए जा रही हूं !! आप अनुमान लगा रहे हैं! प्त मदाला मर्डर्स को चलाने के लिए एक्साइटेड – एक गंभीर अपराध थ्रिलर जो आपको अनुमान लगाता रहेगा!. इस सीरीज में वाणी कपूर के साथ गुल्लक फेम अभिनेता वैभव राज गुप्ता भी मुख्य भूमिका में हैं.

आपको बता दें कि, वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी मदाला मर्डर्स का निर्देशन मर्दानी 2 के निर्देशक गोपी पुथरान कर रहे हैं. मनन रावत, जो पहले वाईआरएफ की कई फिल्मों में एक सहयोगी निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं, सीरीज का सह-निर्देशन करेंगे. वाणी और वैभव के अलावा, सीरीज में अभिनेता, सुवरीन चावला और जमील खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More