Home » Raipur Breaking : सनसनीखेज मामला… युवती की हत्या कर लाश के साथ रह रहा था युवक… पुलिस ने किया गिरफ्तार

Raipur Breaking : सनसनीखेज मामला… युवती की हत्या कर लाश के साथ रह रहा था युवक… पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Bhupendra Sahu

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवती की हत्या कर आरोपी युवक उसकी लाश के साथ रह रहा था। मृत युवती की लाश के साथ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। मृत युवती की पहचान महासमुंद निवासी बसंती यादव (30) के रूप में हुई है जिसकी लाश टिकरापारा थाना क्षेत्र के एक मकान में मिली है। लड़की के सिर और हाथ पर गहरे चोट के निशान हैं। पुलिस ने जब शव बरामद की, तो उसके हाथों और पैरों में रस्सी बंधी हुई मिली।

पुलिस ने मौके से गोपी निषाद नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के बीच क्या रिश्ता था, ये पति-पत्नी थे या फिर प्रेमी-प्रेमिका और क्या लिव इन रिलेशनशिप में ये साथ रह रहे थे, इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि युवती की मौत 2 दिन पहले हो चुकी है। आरोपी युवक ने युवती की हत्या की है। युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं युवती के परिजनों को भी सूचना दी गई। उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More