Home » CG ब्रेकिंग: बिरनपुर से बड़ी खबर… हिंसा में दो और मौतें… पुलिस ने बढ़ाई चौकसी… शवों को जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया… लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

CG ब्रेकिंग: बिरनपुर से बड़ी खबर… हिंसा में दो और मौतें… पुलिस ने बढ़ाई चौकसी… शवों को जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया… लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

by Bhupendra Sahu

रायपुर। बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो पक्षों में सांप्रदायिक हिंसा मामले में दो और लोगों की हत्या की खबर आ रही है। सूत्रों ने दो हत्याओं की पुष्टि की है। दोनों के शवों को फिलहाल बेमेतरा जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है। दो और लाशें मिलने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

बिरनपुर में स्कूली बच्चों के विवाद के बाद शनिवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। इसमें भुनेश्वर साहू नाम के एक युवक की मौत हो गई। खबर मिलने के बाद पुलिस ने बिरनपुर गांव को छावनी बना दिया।

इसी मसले पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान बिरनपुर गांव में उपद्रवियों ने एक मकान को आग लगा दी थी। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More