Home » आम आदमी पार्टी के नये सदस्यों का आंकड़ा आठ लाख के पार पहुंचा

आम आदमी पार्टी के नये सदस्यों का आंकड़ा आठ लाख के पार पहुंचा

by Bhupendra Sahu

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के मेगा सदस्यता अभियान को पूरे प्रदेश में जबरदस्त रुझान मिल रहा है। प्रदेश के 10 लोकसभा क्षेत्रों में कई हजारों की संख्या में नये सदस्य रोजाना बन रहे हैं। प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि 11 मार्च को शुरू हुए अभियान को पूरे प्रदेश में जबरदस्त जन समर्थन मिल रहा है। 10 लाख नए सदस्य जोडऩे के अभियान में चौथे सप्ताह के समय में ही नए जुडऩे वाले सदस्यों की संख्या आठ लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल सदस्यता अभियान का अंतिम दिन होगा। उन्होंने बताया कि 76500-88000 पर मिस कॉल कर कोई भी आम आदमी पार्टी का सदस्य बन सकता है। लगाकर हजारों की संख्या में बढ़ते सदस्यों को देखते हुए एक अन्य नंबर 76699-05945 भी जारी किया गया है।

सदस्यता अभियान के दौरान अभी तक हिसार लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नये सदस्य आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। इसके बाद करनाल, अंबाला, भिवानी, सिरसा, रोहतक, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी से नए सदस्य जुड़े हैं। साथ ही उन्होंने आगे बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान हर रोज टॉप 10 कार्यकर्ताओं का नाम भी घोषित किया जाता है, ताकि अन्य कार्यकर्ताओं को भी आगे बढऩे की प्रेरणा मिल सकें।
प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हिसार लोकसभा क्षेत्र से अभी तक 1 लाख 02 हजार 686 नये सदस्य जुड़े हैं। वहीं करनाल लोकसभा से 97,552 नए सदस्य आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। अंबाला लोकसभा क्षेत्र से 91,302 नए सदस्य आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं।भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 88,105, सिरसा लोकसभा क्षेत्र से 86,540, रोहतक लोकसभा क्षेत्र से 85,552, कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से 72,585 हजार, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से 67,205, फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से 59,780 और गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से 51,885 ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। कुल नए सदस्यों की संख्या 8 लाख 3 हजार 192 हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग बीजेपी की जन विरोधी नीतियों से परेशान है। खट्टर सरकार ने प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी है, बुजुर्गों की पेंशन कटने से वे दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। जन जन में आक्रोश है। बेमौसम बारिश से प्रदेश के किसानों की 70 प्रतिशत से ज्यादा फसल खऱाब हो चुकी है। सरकार की और से गिरदावरी का काम शुरू नहीं हुआ है। वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर सैनिक एक बार फिर सड़कों पर उतर चुके हैं। मुख्यमंत्री बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जन संवाद करने का ढकोसला कर रहे हैं। प्रदेश की जनता में रोष बढ़ता जा रहा है।जनता आम आदमी पार्टी की शिक्षा, स्वास्थ्य और जनता को फ्री देने वाली मूलभूत सुविधाओं से प्रभावित हो कर आम आम आदमी पार्टी से जुड़ रही है।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से मिल रहे जन समर्थन से साबित हो गया है कि आम आदमी पार्टी समय से पहले 10 लाख सदस्यों का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी।उन्होंने कहा कि इससे ये स्पष्ट हो गया है कि 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी ही बीजेपी को हराने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हरेक घर, हर वार्ड, हर गांव और प्रत्येक विधानसभा तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जायेंगे। फिजिकल वेरिफिकेशन के साथ सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल तक चलने वाले सदस्यता अभियान के तहत 10 लाख नए सदस्य बनाने का काम किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अप्रैल माह में जल्द ही संगठन की घोषणा भी की जायेगी। आम आदमी पार्टी में वार्ड और गांव स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More