नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के पहले मैच में गुरु और चेले के बीच लड़ाई होगी। एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होंगे तो दूसरी तरफ गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या। सीएसके और जीटी के बीच 2022 में 2 मैच खेले गए थे। आईपीएल के 16वें सीजन में ये दोनों टीमें उद्घाटन मैच खेलेंगी।
गौरतलब हो कि दोनों टीमें आईपीएल में तीसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले दोनों ही मैच गुजरात टाइटन्स ने जीते हैं। अहमदाबाद 31 मार्च को शाम 7:30 बजे टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। धोनी के धुरंधर यह मैच जीतकर गत चैंपियन से बेहतर प्रदर्शन करने को देखेंगे। वहीं, गुजरात की निगाहें 3-0 की बढ़त बनाने पर टिकी होंगी।
बता दें कि पुणे में आईपीएल 2022 के 29वें मैच में पहली बार त्रञ्ज ने सीएसके के साथ मुकाबला किया, जहां कप्तान हार्दिक पांड्या उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में राशिद खान ने कप्तानी की और टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। सीएसके ने 169 रन बनाए। रितुराज गयाकवाड़ ने 73 और अंबाती रायडू ने 46 रन की पारी खेली थी। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय गुजरात टाइटन्स का 48-4 था। इसके बाद डेविड मिलर और कप्तान राशिद खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 1 गेंद शेष रहते जीत दिला दी।
मिलर ने 51 गेंद पर नाबाद 94 रन और राशिद खाने 21 गेंद पर 40 रन बनाए थे। दूसरे मैच में भी सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए। रितुराज टीम के लिए एकबार फिर अर्धशतक लगाया। वहीं, त्रञ्ज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की। रिद्धिमान साहा ने नाबाद 67 रन बनाए थे।