Home » Bhilai Breaking… दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता… सेक्स एक्सटॉर्शन गिरोह के 3 आरोपी पकड़ाए…फ्रॉड काॅल कर लोगों को फांसते थे, वीडियो दिखाकर करते थे ब्लैकमेल

Bhilai Breaking… दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता… सेक्स एक्सटॉर्शन गिरोह के 3 आरोपी पकड़ाए…फ्रॉड काॅल कर लोगों को फांसते थे, वीडियो दिखाकर करते थे ब्लैकमेल

by Bhupendra Sahu

भिलाई । सेक्स टॉर्शन और डेटिंग फ्रॉड के मामले में दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। दुर्ग पुलिस ने कोलकाता में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो लोगों को चिकनी चुपड़ी बातों में फंसा कर लूटते हैं। खासबात यह है कि दुर्ग पुलिस के हाथ डेटिंग फ्रॉड केस का एक मास्टरमाइंड भी लगा है। डेटा ख़रीदी के बाद लुभावने संदेश के साथ मेसेज ब्लास्ट करता था। इसके बाद जो भी इनके झांसे में आता उसके साथ ठगी करते। यही नहीं दो कंपनियां भी दुर्ग पुलिस की इन्वेस्टीगेशन के राडार में है। तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता से दुर्ग लाया जाएगा।

बता दें दुर्ग पुलिस ने इससे पहले पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के बुजुर्ग से 11 लाख की ठगी करने वाले प्रेमी जोड़े को पहले की गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया है। इस मामले का खुलासा भी एसपी पल्लव करने वाले हैं। इसबीच पुलिस ने कोलकाता से दो महिलाओं व एक युवक को गिरफ्तार किया है जो डेटिंग फ्रॉड करते हैं। दोनों महिलाओं को सीआरपीसी 41A का नोटिस देकर विवेचना के लिए दुर्ग तलब किया गया।

पकड़े गए आरोपियों में रेहान आलम, दिशा बरुआ व शाहीन शामिल हैं। इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाने की तैयारी की जा रही है। इनमें से दिशा बरुआ फोन कर सलोनी के नाम पर लोगों को चूना लगाती थी। वहीं शाहीन फोन पर ईशानी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाती थी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More