Home » प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल के बाद अज्यूम नथिंग में नजर आएंगी, अपने बैनर के तले करेंगी निर्माण

प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल के बाद अज्यूम नथिंग में नजर आएंगी, अपने बैनर के तले करेंगी निर्माण

by Bhupendra Sahu

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। अमेजन प्राइम वीडियो की इस सीरीज से अभिनेत्री का पहला लुक सामने आ चुका है, जिसे देख दर्शक भी एक्साइटेड हो गए हैं। एक ओर फैंस प्रियंका को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो अब अभिनेत्री ने अपनी अगली सीरीज साइन कर ली है। अभिनेत्री अज्यूम नथिंग में नजर आएंगी, जिसका निर्माण वह अपने बैनर के तले करेंगी।

रिपोर्ट के अनुसार, तान्या सेल्वरत्नम की बुक अज्यूम नथिंग पर बन रही वेब सीरीज में प्रियंका के लीड रोल निभाने के लिए बातचीत चल रही हैं। अभिनेत्री अभिनय के अलावा अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत इस प्रोजेक्ट की कार्यकारी निर्माता भी होंगी। बता दें कि सेल्वारत्नम ने इस बुक में न्यूयॉर्क के महिला अधिकारों के वकील अटॉर्नी जनरल एरिक श्नाइडरमैन को डेट करते समय अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का वर्णन किया है।
हाल ही में एक्ट्रेस का सिटाडेल से लुक सामने आया है, जिसमें वह जासूस का किरदार निभा रही हैं। 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर आने वाली इस सीरीज का निर्देशन एंथनी रूसो और जोसफ रूसो ने किया है। सीरीज में प्रियंका रिचर्ड मेडेन, स्टैनली टुचि और लेस्ली मैनविल के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कहानी सिटाडेल नाम की संस्था की है, जिसमें रिचर्ड और प्रियंका जासूस बने हैं। यह संस्था किसी देश के अंतर्गत नहीं आती।
एक्ट्रेस की रोमांटिक एंटरटेनर लव अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह 12 मई को रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में वह सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ नजर आएंगी। साथ ही निक जोनस का कैमियो भी होगा। इस फिल्म की कहानी मीरा (प्रियंका) नाम की लड़की की है, जिसके मंगेतर का निधन हो गया है। मीरा अभी भी मंगेतर के नंबर पर मैसेज भेजती है, जो अब जर्नलिस्ट रॉब ( ह्यूगन) के पास है।
प्रियंका अब ग्लोबल स्टार बन गई हैं और ऐसे में काफी समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। अब वह जल्द ही अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं, जिसमें कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि आखिरी बार वह फरहान के साथ 2015 में आई फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं।
प्रियंका ने 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने तमिल फिल्म थामिजन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड की ओर रुख किया। 2017 में बेवॉच से एक्ट्रेस ने हॉलीवुड डेब्यू किया था।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More