Home » केएल राहुल ने पत्नी अथिया संग किए महाकाल दर्शन

केएल राहुल ने पत्नी अथिया संग किए महाकाल दर्शन

by Bhupendra Sahu

उज्जैन। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ रविवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों पिछले महीने ही में विवाह बंधन में बंधे हैं।केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी को अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में हुई थी। शादी के बाद ये कपल पहली बार महाकाल का दर्शन करने उज्जैन पहुंचा। दोनों ने करीब 2 घंटे तक महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर तड़के होने वाली भस्म आरती का दर्शन लाभ लिया। इसके बाद गर्भगृह में जाकर पूजन अभिषेक भी किया।

नव दम्पती अल सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे, भस्म आरती संपन्न होने के बाद दोनों लाइन में लगकर गर्भगृह पहुंचे यहां करीब 10 मिनिट तक पूजन-अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अथिया बेहद सादगी पूर्ण तरीके से साड़ी में नजर आईं तो वही केएल राहुल धोती व सोला पहनकर दर्शन करने पहुंचे थे।

महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद दोनों आशीष पुजारी और संजय पुजारी के कक्ष में पहुंचे, यहाँ दोनों ने पुजारियों से भी आशीर्वाद लिया। इसके बाद जब मीडिया ने उनसे बात करनी चाही तो दोनों ने बात करने से इंकार कर दिया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More