Home » दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया आबकारी नीति घोटाले में गिरफ्तार

दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया आबकारी नीति घोटाले में गिरफ्तार

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति घोटाला मामले में रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिन भर की पूछताछ के बाद शाम में गिरफ्तार कर लिया।

आप नेता आतिशी का कहना है कि बीजेपी कहती है मनीष सिसोदिया 10,000 करोड़ का घोटाला किया। ये पैसे कहां है? ये पैसे सिसोदिया के घर,बैंक या अन्य जगह पर मिले? एक साल की जांच में भी ईडी-सीबीआई इसका सबूत नहीं दे पाई। यह गिरफ़्तारी जांच या सरकारी पॉलिसी से नहीं है बल्कि आप के दिल्ली मॉडल व उपलब्धि को लेकर हुई है ।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More