Home » पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर जिले में अपार संभावना: CM भूपेश बघेल

पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर जिले में अपार संभावना: CM भूपेश बघेल

by Bhupendra Sahu
  • जशपुर का प्राकृतिक सौन्दर्य और मौसम खुशनुमा 
  •  मुख्यमंत्री ग्राम मयाली में आयोजित युवा महोत्सव 2023 में हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले को 230.70 करोड़ रूपए की  लागत के विकास कार्यों की सौगात दी
  • स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे हैं, बेहतर कार्य

रायपुर  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम मयाली में आयोजित युवा महोत्सव 2023 के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर प्राकृतिक रूप से बहुत ही सुन्दर है। यहां का मौसम बहुत ही खुशनुमा है और यहां का मयाली महोत्सव इसमें चार चांद लगा रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में भी जशपुर जिले में अपार संभावना को देखते हुए पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए अब देश और विदेश के लोग भी आकर्षित हो रहे हैं।

जशपुर का प्राकृतिक सौन्दर्य और मौसम खुशनुमा  मुख्यमंत्री ग्राम मयाली में आयोजित युवा महोत्सव 2023 में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जिलेवासियों को 230 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्याे की दी सौगात। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 176.74 करोड़  रूपए के 45 कार्यों का शिलान्यास एवं 53.96 करोड़ रूपए के 45 कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को पट्टा, चेक और सामग्री वितरित की।

मयाली महोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी.मिंज, जशपुर विधायक श्री विनय भगत, रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक भी उपस्थित थे।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More