Home » रणजी सेमीफाइनल : बंगाल ने मध्य प्रदेश पर शिकंजा कसा

रणजी सेमीफाइनल : बंगाल ने मध्य प्रदेश पर शिकंजा कसा

by Bhupendra Sahu

इंदौर पश्चिम बंगाल ने अभिषेक पोरेल (51) और मनोज तिवारी (42) की जुझारू पारियों के बाद अनुशासित गेंदबाजी के दम पर मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

बंगाल ने पहली पारी में ऑलआउट होने से पहले 438 रन बनाये, जबकि मध्य प्रदेश ने स्टंप्स से पहले दो विकेट गंवाकर 56 रन जोड़ लिये हैं। बंगाल के खिलाड़ी पोरेल ने 102 गेंदों पर आठ चौकों के साथ 51 रन बनाये, जबकि मनोज ने 129 गेंद खेलकर पांच चौके लगाकर 42 रन की पारी खेली, जो अपने अर्धशतक से मात्र आठ रन दूर रह गए थे। दोनों खिलाडिय़ों के बीच छठे विकेट के लिये 78 रन की साझेदारी हुई, जिसके दम पर बंगाल 438 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद बंगाल ने कसी हुई गेंदबाजी की और मध्य प्रदेश को 2.0 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन नहीं बनाने दिये। मध्य प्रदेश के सलामी बल्लेबाज हिमांशू मंत्री ने हालांकि संयम के साथ बल्लेबाजी की और वह 87 गेंदों पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इससे पहले आकाश दीप ने यश पोरेल (12) को आउट किया और मध्य प्रदेश दिन का खेल खत्म होने पर 382 रन से पिछड़ा हुआ है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More