Home » टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी की कीमतें घटायी

टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी की कीमतें घटायी

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी के लाँच के तीन साल पूरे होने पर आज नेक्सन ईवी पोर्टफोलियो की कीमतों में बदलाव और बेहतर रेंज के साथ नये अंदाज में प्रस्तुत करने की घोषणा की।कंपनी ने अपने लोकप्रिय नेक्सी ईवी की कीमतों में ऐसे समय में करीब 50 हजार रुपये की कमी की गयी है जब महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी इस श्रेणी में ईवी लाँच करने की घोषणा की है। नेक्सन ईवी की शुरूआती कीमत पहले 14.99 लाख रुपये थी जिसे अब कम कर 14.49 लाख रुपये कर दी गयी है। इसके साथ ही कंपनी नेक्सन ईवी मैकस मॉडल के रेंज को भी बढ़ाक 453 किलोमीटर करने का ऐलान किया है।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि ड्राइविंग और यूजर पैटर्न्स के आधार पर मिली जानकारी के साथ नेक्सन ईवी मैक्स वैरिएंट्स की रेंज 453किलोमीटर (एमआईडीसी) तक बढ़ाई गई है। यह बढ़ी रेंज 25 जनवरी, 2023 से लागू हो रही है। रेंज में यह बढ़ोतरी नेक्सन ईवी मैक्स के मौजूदा मालिकों को 15 फरवरी, 2023 से कंपनी की डीलरशिप पर एक
सॉफ्टवेयर अपग्रेड के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
कंपनी ने आज अपने पोर्टफोलियो में नेक्सन ईवी मैक्स एक्सएम ट्रिम को लॉन्च किया। यह वैरिएंट 16.49 रुपये लाख की कीमत पर इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, आटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, आई-वीबीएसी के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), एलईडी डीआरएल और एलईडी टेल लैम्प्स के साथ प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, पुश बटनर स्टार्ट, डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, स्मार्टवाच कनेक्टिविटी के साथ जेडकनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और रियर डिस्क ब्रेक्स से लैस होगा।
टॉप एंड ट्रिम, नेक्सन ईवी मैक्स एक्सजेड प्लस की नई कीमत 18.49 लाख रुपये रखी गई है। एक्सएमकी खूबियों के अलावा, यह वेंटिलेशन के साथ लेदरेट सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, केबिन एयर प्यूरिफ़ायर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 8 स्पीकरों के साथ हर्मन का 17.78 सेंटीमीटर फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, 16-इंच अलॉय व्हील्स, हिल डिसेंट कंट्रोल, शार्कफिन ऐन्टेना आदि के साथ आती है। नेक्सन ईवी प्राइम एक्सएम, जो प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और एलईडी डीआरएल, पुश बटन स्टार्ट, डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, स्मार्टवाच कनेक्टिविटी के साथ जेडकनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, हर्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी खूबियों के साथ आती है, इसकी नई कीमत 14.49 लाख रुपये रखी गई है। नयी नेक्सन ईवी की बुकिंग शुरू हो गयी है और अप्रैल 2023 से डिलिवरी शुरू की जायेगी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More