Home » भारत ने श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास

भारत ने श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास

by Bhupendra Sahu
  • -सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड किया अपने नाम

नईदिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सीरीज के अंतिम मैच में भारत ने इतिहास रख्च दिया। भारत ने श्रीलंका को हराकर मैच 317 रनों से जीता। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अब वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 390 रन बनाए थे। विराट कोहली के नाबाद 166 और शुभमन गिल के 116 रनों की बदौलत टीम इतना बड़ा स्कोर बना पाई। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम महज़ 73 रनों पर ही ढेर हो गई। वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है।
इसके पहले न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 2008 में 290 रनों से जीत हासिल की थी। भारतीय गेेंदबाजों के सामने श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा सका। सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके।टीम इंडिया की और से सिराज ने 10 ओवर में एक मेडन के साथ 32 रन देकर चार विकेट लिए।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More