Home » एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली

एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को खेले गए मैच में विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड बनाए। इसके साथ ही भारतीय टीम ने भी अपने नाम रिकॉर्ड बनाया। टीम ने यह मैच 317 रनों से जीतकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया सबसे ज्यादा रनों से जीतने वाली टीम बन चुकी है।

इतना हीं नहीं इस मैच में विराट कोहली ने भी जमकर बल्लेबाजी की और श्रीलंका के बल्लेबाजों की जमकर खबर ली। इस मैच में विराट ने 166 रन की नाबाद पारी खेली। इस मैच में विराट ने 13 चौके और 8 छक्के भी मारे। 166 रन की पारी में विराट ने 110 गेंदों का सामना किया और रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
जानकारी के अनुसार विराट कोहली ने एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। विराट कोहली के अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में 10 शतक हो चुके हैं। जो वनडे इंटरनेशनल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा हैं। कोहली वनडे में शतक जडऩे के साथ ही श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने के सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ चुक है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More