Home » एक लाख का इनामी मिलिशिया कमांडर व महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

एक लाख का इनामी मिलिशिया कमांडर व महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

by Bhupendra Sahu

सुकमा। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम के तहत आज एक लाख के इनामी मिलिशिया कमांडर तुलसीराम निवासी मलकानगिरी ओडि़सा, के साथ एक महिला नक्सली केएएमएस उपाध्यक्ष सोढ़ी रामें निवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, ने सुकमा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों ही आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि व मिलने वाली अन्य सुविधाएं जल्द प्रदाय किया जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि जिले के तोंगपाल क्षेत्र में सक्रिय एक इनामी सहित दो नक्सलियों ने नक्सलवाद को अलविदा कहते हुए मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। आत्मसमर्पित 01 लाख रुपये के ईनामी नक्सली तुलसीराम निवासी मलकानगिरी ओडि़सा, मिलिशिया कमांडर के रूप में नक्सली संगठन में सक्रिय था। वहीं सोढ़ी रामें निवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, केएएमएस उपाध्यक्ष के रूप में नक्सली संगठन में सक्रिय थी। दोनों ही नक्सली सुकमा जिले के तोंगपाल व दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण इलाके में नक्सल गतिविधियों में शामिल रहे। नक्सलियों के समर्पण में सीआरपीएफ के 227 वाहिनी बटालियन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More