चट्टोग्राम। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वन डे में भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंद में शतक जमाया। यह वनडे करियर का उनका पहला शतक है। बंगलादेश के लिये इशान किशन एक दुस्वप्न बन गया जब शतक के बाद ईशान ने छक्के-चौकों की झड़ी लगा दी। अंतिम समाचार तक ईशान दोहरे शतक के करीब पहुंच गये हैं। वह 116 गेंद में 184 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ईशान अपनी पारी में 21 चौके और 9 छक्के जड़ चुके हैं। ईशान ने शतक जमा कर जोशिले अंदाज में जश्न बनाया। वहीं, नॉन स्ट्राइक पर खड़े विराट कोहली उनके जश्न को देखकर मुस्कुराते हुए दिखाई दिये। कोहली ने ईशान के पास जाकर उन्हें शतक की बधाई दी और गले से लगाया।
इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं। रोहित और दीपक चाहर के स्थान पर ईशान किशन और कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया गया।
००