Home » राहुल गांधी नर्मदा के जल से दूर रखने वाली मेधा पाटेकर को साथ लेकर घूम रहे : जेपी नड्डा

राहुल गांधी नर्मदा के जल से दूर रखने वाली मेधा पाटेकर को साथ लेकर घूम रहे : जेपी नड्डा

by Bhupendra Sahu

गढड़ा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा गुजरात के गढड़ा (बोटाद) में आयोजित विशाल विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। गुजरात की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार बनाने का निश्चय बहुत पहले ही कर लिया है। जनता ने तय कर लिया है कि एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा। कांग्रेस की सरकार में गुजरात में अपराधियों और गुंडों का बोलबाला था जबकि आज गुजरात विकास के लिए जाना जाता है। नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में अपराध को ख़त्म विकास और सुशासन कायम किया। जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गाँधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में गुजरात की जनता को 20 वर्षों तक माँ नर्मदा के जल से दूर रखने में अहम् भूमिका निभाने वाली मेधा पाटेकर को साथ लेकर घूम रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने भी मेधा पाटेकर को लोक सभा का चुनाव लड़ाया था।

ऐसे लोगों को चुनाव में सबक सिखाने का समय आ गया है।आजकल राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं कि भारत तोड़ो यात्रा, पता ही नहीं चलता। ये वही राहुल गाँधी हैं जिन्होंने देशद्रोही नारा लगाने वालों का समर्थन किया था, सेना के शौर्य पर सवाल उठाये थे और धारा 370 को ख़त्म करने का विरोध किया था। पंडित नेहरू ने 1961 में सरदार सरोवर बाँध की नींव रखी थी लेकिन इसे पूरा किया मारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने। उन्होंने 2017 में इसे राष्ट्र को समर्पित किया। बाँध की ऊँचाई बढ़ाने और बाँध का काम शुरू करने को लेकर 2005 में वे उपवास पर बैठे थे और केंद्र की कांग्रेस सरकार को झुकाया था। जेपी नड्डा ने कहा कि आजकल चुनावी पर्यटन पर एक और पार्टी आम आदमी पार्टी गुजरात में आई है। यह पार्टी केवल और केवल प्रचार करती है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में चार-पांच सीटें छोड़कर इनके सभी उम्मीदवारों की जामनत जब्त हो गई। हिमाचल और गुजरात में भी इनके सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी। आम आदमी पार्टी बुलबुला है जो केवल चुनाव के समय दिखाई देती है, राजनीतिक पर्यटन करती है, जनता को गुमराह करती है, विज्ञापन कर अपने नेता का चेहरा चमकाती है और चुनाव के बाद गायब हो जाती है।

गुजरात में आज जिनकी उम्र 20 साल या उससे कम है, उन्हें मालूम ही नहीं कि कर्फ्यू किसको कहते हैं क्योंकि उन्होंने अब तक गुजरात में कहीं कर्फ्यू लगी हुई देखी ही नहीं है वरना हम सब जानते हैं कि 22 साल पहले कांग्रेस की सरकार में गुजरात में किस तरह एक साल में ढाई-ढाई सौ दिन कर्फ्यू लगा रहता था। देश में कई प्रदेशों में भू-जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है जबकि गुजरात में भू-जल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह मुख्यमंत्री काल में नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गए प्रयासों का परिणाम है। जेपी नड्डा ने कहा कि पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में गुजरात की तस्वीर बदली है। आज गुजरात लॉजिस्टिक, ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस, मैन्युफेक्चारिंग, फार्मास्युटिकल, कनेक्टिविटी – सब में नंबर वन है।सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया लेकिन कांग्रेस ने उनका लगातार अपमान किया।

उनको सम्मान देने का कार्य नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्हीं की प्रेरणा से गुजरात में सरदार पटेल की स्मृति में स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी का निर्माण हुआ है जो दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति है।भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर काम करती है जबकि कांग्रेस वंशवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के आधार पर काम करती है। गुजरात सहित पूरे देश की जनता कांग्रेस की इस राजनीति को जान गई है, इसलिए अब कांग्रेस जहाँ से जाती है, दोबारा नहीं आती।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More