Home » ट्यूनीशिया ने डेनमार्क को ड्रॉ पर रोका

ट्यूनीशिया ने डेनमार्क को ड्रॉ पर रोका

by Bhupendra Sahu

अल रैयान। ट्यूनीशिया ने शानदार चौतरफा प्रदर्शन की बदौलत फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप-डी मुकाबले में डेनमार्क के साथ शून्य गोल का ड्रॉ खेला। इस ड्रॉ के बाद 10वीं रैंकिंग की डेनमार्क और 30वीं रैंकिंग की ट्यूनीशिया ने एक-एक अंक बांट लिया। ट्यूनीशिया ने फीफा विश्व कप के इतिहास में पहली बार किसी यूरोपीय टीम के खिलाफ अंक अर्जित किये हैं। ट्यूनीशिया के पास यह मैच जीतकर पूरे तीन अंक अर्जित करने का अवसर था लेकिन हाफ टाइम से ठीक पहले डेनमार्क के गोलकीपर कैस्पर शमीकेल ने गोल रोककर उन्हें इस अवसर से वंछित किया। ट्यूनीशियाई खिलाड़ी ईसाम जेबाली ने विपक्षी टीम के डी में प्रवेश करके गोल करने का प्रयास किया जिसे शमीकेल ने सफलतापूर्वक रोक लिया।

यूरो 2020 में डेनमार्क के लिये खेलते हुए कार्डियक अरेस्ट का शिकार हुए क्रिश्चियन एरिक्सन ने भी इस मैच के लिये टीम में वापसी की थी। एरिक्सन ने मैच के दूसरे हाफ मेें गोल पर निशाना साधा जिसे ट्यूनीशिया के गोलकीपर एमन डाह्मेन ने रोककर स्कोर को शून्य-शून्य पर रखा।
डेनमार्क ने दूसरे हाफ में इसके अलावा भी कई अवसर बनाये लेकिन डाह्मेन ने सभी प्रयासों को असफल करते हुए अपनी टीम के लिये ड्रॉ सुनिश्चित किया।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More