नयी दिल्ली । इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नागालैंड पवेलियन का दौरा किया। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अुनसार उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों, गैर-सरकारी संगठनों और राज्य के कारीगरों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का दौरा किया।
श्री चंद्रशेखर ने नागालैंड के निहुनुओ सोरही से मुलाकात की-राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार (दो बार) और संत कबीर पुरस्कार प्राप्त किया और हथकरघा विरासत को जीवित रखने में बहुमूल्य योगदान देने के लिए उनकी सराहना की।
उन्होंनेने ड्रीम ड्रैगन फ्रूट फार्म के स्टाल का भी दौरा किया-और युवा नागा महिला उद्यमी लुसी न्गुल्ली से मुलाकात की, जो फार्म की मालिक हैं और जैविक ड्रैगन फ्रूट वाइन के उत्पादन में प्रवेश कर चुकी हैं।
00