अयोध्या । कांग्रेस पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिये रूदौली नगर तथा नव सृजित नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में बैठक करके प्रत्याशियों का चयन किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिले की सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है।आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही प्रत्याशियों का एलान कर दिया जायेगा। रूदौली विधान से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी तथा पी सी सी सदस्य दयानन्द शुक्ला ने कहा कि नगर पालिका तथा नव सृजित नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में कांग्रेस का प्रत्याशी दमदारी से चुनाव लड़कर विजय प्राप्त करेगा।
दयानन्द शुक्ला ने कहा कि इस समय देश और प्रदेश के जो हालात है उससे जनता में सरकार के प्रति काफी आक्रोश बढ़ा है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि यात्रा में जिस तरह से लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है उससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं जनता इस बार बदलाव के मूड में है। कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त किये गए जिले के प्रभारी अनिल सिंह व सह प्रभारी अनिल तिवारी ने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायत के सभी वार्डों में कांग्रेस अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। इस मौके पर विधान सभा प्रभारी विजय पांडेय, नगर पंचायत प्रभारी शैलेन्द्र पाण्डे, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिव पूजन पांडेय, कारिब करनी, शरद त्रिवेदी,राकेश बंसल,शिव प्रकाश कसौधन,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय तिवारी,ब्लाक अध्यक्ष पमानन्द शुक्ला, राम अशीष तिवारी, आदिनाथ मिश्रा,प्रताप बहादुर सिंह,वीर बहादुर पांडेय,धर्मेन्द्र कौशल आदि उपस्थित थे।
00