नयी दिल्ली । अमृत लाल मीणा ने केंद्रीय कोयला मंत्रालय में कोयला सचिव का पदभार संभाल लिया है। यह जानकारी मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में दी गयी है। उन्होंने डॉ अनिल कुमार जैन का स्थान लिया है जो जो सेवानिवृत हुए हैं।
श्री मीणा भारतीय प्रसाशनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं। इससे पहले वह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में विशेष सचिव (लॉजिस्टिक्स) पद का दायित्व संभाल रहे थे।
विज्ञप्ति के अनुसार श्री मीणा ने अपनी नयी जिम्मेदारी संभाली।
00