Home » नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर 2022 की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है, जिसके अनुसार, कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस बीच अगर आप नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इस माह बैंक में पडऩे वाले अवकाशों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

भारतीय रिजर्व बैंक ने छुट्टियों की सूची को 3 श्रेणी में बांटा है। इस सूची को आप भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां हैं, जिनमें सभी रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं। हालांकि आप नेट बैंकिंग, एटीएम, डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इन छुट्टियों के बारे में
नवंबर माह में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे-
1 नवंबर 2022 : कन्नड़ राज्योत्सव/कुट- बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद
6 नवंबर 2022 : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
8 नवंबर 2022 : गुरुनानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहास पूर्णिमा/वांगला फेस्टिवल
11 नवंबर 2022 : कनकदासा जयंती/वांग्ला फेस्टिवल
12 नवंबर 2022 : शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
13 नवंबर 2022 : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
20 नवंबर 2022 : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
23 नवंबर 2022 : सेंग कुत्सनेम
26 नवंबर 2022 : शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
27 नवंबर 2022 : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More