Home » बॉडीकॉन ड्रेस में जान्हवी कपूर की खूबसूरती के कायल हुए फैंस, तस्वीरों पर लुटा रहे ढेर सारा प्यार

बॉडीकॉन ड्रेस में जान्हवी कपूर की खूबसूरती के कायल हुए फैंस, तस्वीरों पर लुटा रहे ढेर सारा प्यार

by Bhupendra Sahu

धड़क गर्ल जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मिली को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो जाती हैं। वहीं, एक्ट्रेस की बॉडीकॉन आउटफिट में तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी खूबसूरत अदाएगी बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। उनका कातिलाना अंदाज और बोल्डनेस किसी का भी मन मोह लेने के लिए काफी हैं।

जान्हवी कपूर ने ऑरेंज कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी हैं। जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही शानदार लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल होते ही फैंस उनकी तस्वीर पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। खूबसूरती और किलर स्माइल के चलते फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में अच्छा मुकाम हासिल किया है।

ज्यादातर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक बार फिर अपने कर्वी फिगर से फैंस की धड़कनें बढ़ाने का काम कर रही हैं। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इस बोल्ड लुक में काफी हॉट एंड ग्लैमरस दिखने के साथ बेहद ही खूबसूबरत लग रही हैं। अगर जान्हवी की आगामी फिल्म की बात करें तो वो बहुत जल्द मिली और वरुण धवन के साथ बवाल में नजर आएंगी। अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में ओटीटी फिल्म गुड लक जैरी में नजर आई थीं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More