Home » वापसी पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का धमाका, मैनचेस्टर यूनाइटेड का अगले राउंड में पहुंचना पक्का

वापसी पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का धमाका, मैनचेस्टर यूनाइटेड का अगले राउंड में पहुंचना पक्का

by Bhupendra Sahu

मैनचेस्टर । दुनिया के स्टार फुटबॉलर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए धमाकेदार वापसी की है। उन्होंने गुरुवार (27 अक्तूबर) को यूईएफए यूरोपा लीग में मोल्डोवा के क्लब शेरिफ तिरासपोल के खिलाफ शानदार गोल किया। रोनाल्डो को इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चेल्सी के खिलाफ टीम से बाहर कर दिया था। उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी। रोनाल्डो को टॉटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ शुरुआती एकादश में नहीं रखा गया।

इसके अलावा उन्हें मैच के दौरान किसी खिलाड़ी के स्थान पर खेलने के लिए भेजा भी नहीं गया। इससे वह नाराज हो गए। रोनाल्डो ने गुस्से में ऐसा काम किया, जिसकी उनसे किसी ने उम्मीद नहीं की थी। वह मैच में खिलाए जाने पर गुस्से में 90 मिनट पूरे होने से पहले ड्रेसिंग रूम में चले गए। नियम के मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी मैच के दौरान अधिकारियों को बताकर ही ड्रेसिंग रूम में जा सकता है। रोनाल्डो ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। वह गुस्से में सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ गए।

रोनाल्डो ने किया टीम का तीसरा गोल
रोनाल्डो ने इस घटना के बाद टीम का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने मैनचेस्टर में अभ्यास किया और फिर यूरोपा लीग के मैच के लिए टीम में चुने गए। उन्होंने शेरिफ तिरासपोल के खिलाफ 81वें मिनट में गोल किया। यह टीम का तीसरा गोल था। उनसे पहले डिएगो डालोट ने 44वें और मार्कस रैशफोर्ड ने 65वें मिनट में गोल दागा था। मैनचेस्टर ने इस मैच को 3-0 से अपने नाम किया। उसके पांच मैचों में 12 अंक हो गए हैं। वह ग्रुप-ई में दूसरे स्थान पर है। स्पेनिश क्लब रियाल सोसिदाद पांच मैच में 15 अंकों के साथ शीर्ष पर है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More