Home » सात्विक-चिराग की जोड़ी का कमाल, टॉप सीड तकूरो-युगो को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचे

सात्विक-चिराग की जोड़ी का कमाल, टॉप सीड तकूरो-युगो को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचे

by Bhupendra Sahu

पेरिस । फ्रेंच ओपन में शुक्रवार को पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल मैच में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने पूर्व विश्व चैंपियन जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को हराकर फ्रेंच ओपन 2022 बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती बनी हुई है। दसवीं वरीयता प्राप्त चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ियों ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को 49 मिनट में 23-21, 21-18 से हराया। जापान की यह जोड़ी 2021 में पुरुष युगल में विश्व चैंपियन बनी थी।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी का सामना दक्षिण कोरिया के चोई सोल ग्यु और किम वोन हो से होगा। चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने इस महीने की शुरुआत में जापानी जोड़ी को विश्व चैंपियनशिप से बाहर कर कांस्य पदक जीता था। इस मैच में भी भारतीय जोड़ी ने मजबूत शुरुआत की और जल्दी से 20-16 की बढ़त बना ली। फिर भी, ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी ने चार गेम अंक बचाकर स्कोर को 20 पर बराबर कर दिया। हालांकि, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन भारतीय टीम ने संयम बनाए रखा और पहला गेम अपने नाम किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More