Home » भुलाया नहीं जा सकता 26/11 हमला, जयशंकर बोले- ‘आतंक के खिलाफ काम अभी अधूरा’

भुलाया नहीं जा सकता 26/11 हमला, जयशंकर बोले- ‘आतंक के खिलाफ काम अभी अधूरा’

by Bhupendra Sahu

मुंबई । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में आतंकवाद विरोधी समिति की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने 26/11 हमले को याद करते हुए यहां मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक के दौरान ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवर्ली ने कहा कि ब्रिटेन किसी भी प्रकार के आतंकवाद की निंदा करता है। उन्होंने कहा, हम आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए भारत व अपने अंतरराष्ट्रीय मित्रों से साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, जिस जगह पर 26/11 हमला हुआ था, उस जगह पर यूएनएससी की आतंकवाद-रोधी समिति का एक साथ आना काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, हमें मिलकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह संदेश देना चाहिए कि संयुक्त राष्ट्र और उसके सदस्य देश आतंकवादियों को जवाबदेह ठहराने में कभी हार नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा, हमने 26/11 हमले के मास्टरमाइंड और अपराधियों को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है, लेकिन यह कार्य अभी अधूरा है। इस दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 26/11 स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस हमले को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More