Home » भगवान शिव की शरण में सेल चेयरपर्सन सोमा मंडल, प्राचीन देव बलौदा मंदिर में की पूजा अर्चना

भगवान शिव की शरण में सेल चेयरपर्सन सोमा मंडल, प्राचीन देव बलौदा मंदिर में की पूजा अर्चना

by Bhupendra Sahu

भिलाई. सेल चेयरपर्सन सोमा मंडल तीन दिवसीय दौरे पर मिनी इंडिया भिलाई आई हुई हैं। सेल चेयरपर्सन ने शुक्रवार सुबह देव बलौदा के प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। साथ ही प्राचीन शिव मंदिर की विरासत से रूबरू हुईं। देव बलौदा मंदिर और पुरातत्व से जुड़ी वस्तुओं को सहेजने का काम अपने जिम्मे लेने की सेल योजना बना रहा है। ऐसे में सेल चेयरपर्सन ने प्राथमिकता से देव बलौदा मंदिर और पुरातत्व से जुड़ी विरासत का जायजा लिया। सेल की योजना हैरिटेज से जुड़े इस स्थान को गोद लेने की है ताकि उसे बेहतर ढंग से सहेजा जा सके।

सेक्टर 9 अस्पताल पहुंची सेल चेयरपर्सन
सेल चेयरपर्सन ने देव बलौदा से लौटने के बाद सेक्टर 9 अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, आइसीयू, कैथलैब का दौरा किया और वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत भी की। इसके बाद इस्पात भवन में सेल चेयरमैन और डायरेक्टर टेक्नीकल एके सिंह से स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ मीटिंग ले रही हैं। साथ ही भिलाई स्टील प्लांट के परफार्मेंस की समीक्षा करेंगी। शाम 7 बजे सेल चेयरपर्सन राजहरा जाएंगी। यहां शनिवार को माइंस प्रबंधन के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली जाने के लिए रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। इस दौरान कई अन्य लोगों से भी वे मुलाकात करेंगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More