Home » helicopter crash: अब तक चार शव बरामद, 5वें की तलाश जारी, घने जंगल और पहाड़ बने चुनौती

helicopter crash: अब तक चार शव बरामद, 5वें की तलाश जारी, घने जंगल और पहाड़ बने चुनौती

by Bhupendra Sahu

ईटानगर (एजेंसी)। अरुणाचल प्रदेश में सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में 5 जवानों की मौत हो गई है। अब तक 4 शव बरामद कर लिए गए हैं। इस दुखद घटना की जांच शुरू हो गई है। खबर है कि हादसे से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को कॉल आया था, जिसमें तकनीकी खराबी की सूचना दी गई थी। 21 दिनों में यह तीसरा मौका है, जब कोई सैन्य उड़ान हादसे का शिकार हुई है।

शुक्रवार को भारतीय सेना का एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (AHL) मिगिंग इलाके में क्रैश हो गया था। हादसे के तुरंत बाद ही भारतीय थल सेना और वायुसेना के दलों ने तलाशी अभियान और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। हालांकि, घने जंगल और खड़ी पहाड़ों के चलते काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। खबरें थी कि घटनास्थल तक पहुंचने के लिए कोई सड़क मार्ग भी नहीं था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More