Home » ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी, फंदे से लटकी मिली लाश

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी, फंदे से लटकी मिली लाश

by Bhupendra Sahu

इंदौर। टीवी इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया है। एक्ट्रेस ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर पिछले १ साल से इंदौर में रह रही थीं। एक्ट्रेस के आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर वहां पहुंचीं और एक्ट्रेस के शव को बरामद किया। पुलिस को वैशाली के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है।जानकारी के मुताबिक, तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस एक्ट्रेस के आत्महत्या करने की वजह तलाश रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट से एक्ट्रेस के आत्महत्या करने की क्या जानकारी मिलती है, ये जल्द पता चल जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More